फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: CMO orders employees to come with cycle, 41 gone with bike gets fined

सीएमओ ने कर्मचारियों को दिया साइकिल से आने का आदेश, 41 पहुंचे बाइक से तो लगा जुर्माना

Sun, 28 Jul 2019 11:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 28 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: CMO orders employees to come with cycle, 41 gone with bike gets fined
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Motorbeam

पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए मध्यप्रदेश के अशोकनगर नगरपालिका के सीएमओ द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिसमें सभी नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन शनिवार को साइकिल से आना था। लेकिन पर्यावरण प्रदूषण कम करने के इस अभियान की पहले शनिवार को ही हवा निकाल दी गई। 

विज्ञापन


सीएमओ द्वारा दिए गए आदेश को केवल छह कर्मचारियों ने ही पूरा किया। नगरपालिका के 41 कर्मचारी ऐसे थे जो बाइक से कार्यालय पहुंचे जबकि छह कर्मचारी ही साइकिल से कार्यालय गए। हालांकि नगरपालिका ने आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगा दिया। 
विज्ञापन


नगरपालिका सीएमओ शमशाद पठान ने यह आदेश दिया था कि सभी कर्मचारी सप्ताह के एक दिन शनिवार को साइकिल से आए जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता की जाए। लेकिन इस बात की अवहेलना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


41 अधिकारी बाइक से पहुंचे जबकि 6 कर्मचारी जितेंद्र कोठारी, जरनेल सिंह, अशोक सोनी, रामदयाल केवट, संजू केवट और मदन सेन ही साइकिल से दफ्तर पहुंचे। पांच कर्मचारी ऐसे थे जिन्होंने अपनी गलती मानते हुए तत्काल जुर्माने की राशि भी जमा करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed