फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh said dead bodies of workers in Aurangabad accident will be sent to their homes

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह- औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव उनके घर भेजे जाएंगे

Fri, 08 May 2020 10:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 08 May 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh said  dead bodies of workers in Aurangabad accident will be sent to their homes
Shivraj Singh Chouhan (File photo) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव औरंगाबाद से जबलपुर ट्रेन से लाए जाएंगे और वहां से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


ये सभी श्रमिक मध्यप्रदेश के शहडोल एवं उमरिया जिले के निवासी थे। चौहान ने ट्रेन दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच रुपये और घायल व्यक्ति की सहायता के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव मध्यप्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई गई है। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन औरंगाबाद से आज शाम सात बजे रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने औरंगाबाद पहुंचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। औरंगाबाद ट्रेन दुर्घटना में मृत श्रमिकों में शहडोल जिले के 11 श्रमिक एवं उमरिया जिले के पांच श्रमिक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान धन सिंह गोंड़, निरवेश सिंह गोंड़, बुद्धराज सिंह गोंड़, रबेन्द्र सिंह गोंड़, सुरेश सिंह कोल, राजबोहरम पारस सिंह, धर्मेन्द्र सिंह गोंड़, सन्तोष नापित, बृजेश भईयादीन, दयाल सिंह एवं दीपक सिंह गोंड़।

सभी जिला शहडोल और अच्छे लाल सिंह, बिगेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह गोंड़, मुनीम सिंह एवं नेमशाह सिंह, सभी जिला उमरिया के रहने वाले हैं। चौहान ने कहा कि इस हादसे में सज्जन सिंह धुर्वे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वह मध्यप्रदेश के मंडला जिले के निवासी हैं।


औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। ये मजदूर पैदल मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ये सभी महाराष्ट्र के जालना की एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे और कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बेरोजगार होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed