फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan to meet family of deceased tribal in Guna Vijay sahariya

मध्यप्रदेश : जिंदा जलाए गए युवक के परिवार से मिले शिवराज, बच्चों को गोद में बैठाया और बोले...

Mon, 09 Nov 2020 06:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan to meet family of deceased tribal in Guna Vijay sahariya
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के गुना जिले के उकावद गांव में उधार नहीं चुका पाने पर एक शख्स ने आदिवासी समुदाय के 28 वर्षीय विजय सहरिया को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मृतक विजय सहरिया के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय को वापस नही लाया जा सकता है, लेकिन पीड़ित परिवार को पूरा संरक्षण दिया जाएगा। साथ ही इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजय की पत्नी को सरकारी और आठ लाख 25 हजार अनुदान राशि दी जाएगी। इसमें से आधी धनराशि अभी दे दी गई है। संबल योजना के अंतर्गत चार लाख रुपये और दिए जाएंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''अब कोई साहूकार अनुसूचित जाति के गरीबों से कर्ज वसूल नहीं कर पाएगा। अगर कोई ऐसा करेगा, तो उसे तीन साल की सजा दी जाएगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जहां भी कर्ज वसूली की घटना हो, तो तत्काल हमें सूचित करें। हम यथोचित कार्रवाई करेंगे। हम इस परिवार के साथ हैं और अपराधी को कड़ी दी जाएगी।''

 

कांग्रेस का दावा बंधुआ मजदूर था परिवार 
कांग्रेस ने दावा किया कि विजय सहरिया बंधुआ मजदूर था और केवल 5,000 रुपये की उधारी नहीं चुकाने पर दबंगों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।कांग्रेस मांग करती है कि इस वीभत्स हत्या की घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की हर संभव आर्थिक मदद की जाए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस घटना की पूरी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि उधारी नहीं चुकाने पर उकावद गांव के विजय सहरिया पर शुक्रवार रात को एक आरोपी ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया था, इसके बाद शनिवार को उपचार के दौरान गुना के जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राधेश्याम लोधा के रूप में की गई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी उकावद गांव का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed