फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh cm shivraj singh chauhan and kamalnath twitter war on fourth grade employees retirement age

कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर कमलनाथ ने घेरा, सीएम के पलटवार के बाद किया धन्यवाद

Mon, 02 Nov 2020 12:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 02 Nov 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh cm shivraj singh chauhan and kamalnath twitter war on fourth grade employees retirement age
शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ - फोटो : self

मध्यप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल से घटाकर 60 साल करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन



कमलनाथ ने आगे कहा कि यह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ धोखा है और इस फैसले से इन कर्मचारियों के सामने एक संकट खड़ा होने वाला है। कमलनाथ ने एक ट्वीट के जरिए शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर यह आरोप लगाए। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए पलटवार किया। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ जी, रोज सुबह आप आयने में अपने आप को कैसे देख पाते होंगे? अपनी घटिया राजनीति और कांग्रेस की हार को सामने देख बौखलाए हुए, आप इस तरह की झूठी अफ़वाहें फैला रहे है? ये घिनौना कार्य सिर्फ़ आप और आप की पार्टी ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर दोबारा कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का भ्रम दूर करने के लिये धन्यवाद। कांग्रेस सदैव कर्मचारी भाइयों के साथ है, उनके हितो के साथ हम कभी समझौता होने नहीं देंगे, उनके हितो पर कुठाराघात होने नहीं देंगे, उनके हितो के लिये सदैव संघर्षरत रहेंगे।




बता दें कि शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार छोटे कर्मचारियों को अधिकारियों से कमतर मानकर उनकी सेवा शर्तों में भेदभाव कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार एरियर्स देने की स्थिति में नहीं है और बाजार से उधार ले रही है। ऐसे में ग्रेच्यूटी और पेंशन कैसे दी जाएगी, कर्मचारी यही जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed