शिवराज का आरोप: मौत का उत्सव मना रही कांग्रेस, सोनिया से पूछा- क्या कमलनाथ का बयान जायज?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे। शिवराज सिंह ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भी कांग्रेस मौत का उत्सव मनाने में जुटी है।
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौतें और भारतीय कोरोना संबंधी बयान पर चौतरफा घिर गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे। शिवराज सिंह ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भी कांग्रेस मौत का उत्सव मनाने में जुटी है।
शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस आग लगाने की तैयारी में लगी है। कमलनाथ, जवाब देना पड़ेगा। आप मौत का उत्सव मना रहे हो? शिवराज ने कहा कि कैसे भी अराजकता का तांडव हो जाए इस प्रयास में आप और आपकी पार्टी लगी है। मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कमलनाथ के आग लगाने वाले बयान से सहमत हैं? अगर नहीं सहमत हैं धृष्टराज की तरह आंखें बंद कर के क्यों बैठी हैं।''
While we're busy serving people, Congress is ready to ignite fire. Kamal Nath has to answer this. It is the time to fight together & you are busy celebrating deaths: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/C9IGuO1mMK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 24, 2021
पूछा- क्या सोनिया गांधी करेंगी कमलनाथ पर कार्रवाई?
मुख्यमंत्री शिवराज ने पूछा कि मौत में राजनीति के अवसर खोजना घटिया सोच नहीं तो क्या है? भारतीय कोरोना जैसे बयान से क्या देश के सम्मान को चोट नहीं पहुंचेगी। क्या यह बयान राष्ट्रदोह जैसा नहीं है? उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा कि क्या वे इस तरह के बयान देने वाले नेता पर कार्रवाई करेंगी। वहीं, कमल नाथ ने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने की जगह मौत के आंकड़े सार्वजनिक करके हमारे आरोपों का खंडन करें।
आरोप, देश का मनोबल तोड़ रहे पूर्व सीएम
शिवराज ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम जहां दिन-रात कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के काम में लगे हैं। कई दिनों से चैन की सांस नहीं ली है। ऐसे में उम्मीद थी कि राष्ट्रीय संकट में देश एक होगा, राजनीतिक दल कम से कम इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाएंगे, लेकिन उन्हें यह कहते हुए बेहद तकलीफ है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं।
सीएम शिवराज के मुताबिक, भारतीय कोरोना जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना, 'इंडियन कोरोना' वाला बयान देना, क्या कांग्रेस को शोभा देता है? क्या कमलनाथ को शोभा देता है? क्या सोनिया गांधी को शोभा देता है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि जब भी इस देश पर संकट आया, तब सारे राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर देश का साथ दिया है। एक नहीं ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जब पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ है। महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ घटिया राजनीति कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सहयोग करना तो दूर, आपदा में जब लोग संकट में हैं, तो वे अवसर तलाश रहे हैं।
शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या कमलनाथ के इस बयान से दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्रीद्रोह जैसा नहीं है? उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री रहे। उसके बाद भी यह घटिया व्यवहार।
