{"_id":"5c1959f6bdec22571f2ecc8e","slug":"madhya-pradesh-cm-kamal-nath-creates-implementation-committee-for-farmers-debt-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के लिए बनाई क्रियान्वयन समिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के लिए बनाई क्रियान्वयन समिति
Wed, 19 Dec 2018 02:05 AM IST
आसिम खान
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ करने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को एक क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। राज्य के मुख्यसचिव की अध्यक्षता में गठित यह 22 सदस्यीय समिति कांग्रेस के वचन पत्र (घोषणा पत्र) के अनुसार किसानों की कर्जमाफी के फैसले का क्रियान्वयन करेगी और इसकी समीक्षा का दायित्व भी निभाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहले फैसले के तहत उन किसानों को कर्जमाफी का फायदा मिलेगा, जिन्होंने राज्य में स्थित सहकारी या राष्ट्रीयकृत बैंकों से शॉर्ट टर्म लोन लिया है। ऐसे किसानों का 31 मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार दो लाख तक का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
इसका फायदा राज्य के 21 लाख किसानों को मिल सकता है। इससे राज्य सरकार के खजाने पर 15 हजार करोड़ रुपये का भार आ सकता है। हालांकि 30 सितंबर 2018 की स्थिति के मुताबिक राज्य के 40 लाख किसानों का 57 हजार करोड़ का कृषि ऋण बकाया है।
विज्ञापन
