{"_id":"6268d046e922253a8b06de28","slug":"madhya-pradesh-cm-distribute-benefits-to-the-beneficiaries-in-pmay-urban-21-thousand-people-get-home-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री PMAY शहरी के हितग्राहियों को वितरित करेंगे हितलाभ, 21 हजार लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री PMAY शहरी के हितग्राहियों को वितरित करेंगे हितलाभ, 21 हजार लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश
Wed, 27 Apr 2022 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बुधवार को भोपाल में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 3900 करोड़ रुपये से अधिक के हितलाभ वितरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 3900 करोड़ रुपये से अधिक के हितलाभ वितरित करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री चौहान 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे और 295 नगरीय निकायों के 30 हजार नये हितग्राहियों के आवास का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान नगर निगम भोपाल के हितग्राहियों को आवास आवंटन के आदेश वितरित करने के साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया भी उपस्थित रहेंगे।
मंत्री सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का क्रियान्वयन प्रदेश में तेजी से करते हुए अभी तक पात्र हितग्राहियों को 9 लाख 25 हजार आवास स्वीकृत किये गए हैं। इनमें से 4 लाख 37 हजार आवास पूरे हो चुके हैं, शेष प्रगतिरत हैं।