फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Children deposited Rs. 1 crore in Piggy Bank account

मध्य प्रदेश में बच्चों ने पिग्गी बैंक खाते में जमा किए 1 करोड़ रुपये

Mon, 21 May 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Updated Mon, 21 May 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Children deposited Rs. 1 crore in Piggy Bank account

मध्यप्रदेश सरकार ने 2007 में स्मॉल सेविंग योजना 'अरुणोदय गुल्लक योजना' को लॉन्च किया था। यह योजना छिंदवाड़ा जिले में जबरदस्त हिट हुई। इस योजना के तहत छिंदवाड़ा के बच्चों ने पिछले 11 साल से अपने गुल्लक यानी पिग्गी बैंक में जमा पैसे को सरकार की इस योजना में जमा कराए हैं। छिंदवाड़ा जिला कॉपरेटिव बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कृष्णकुमार सोनी ने कहा कि जिले के 6000 बच्चे इस योजना से जुड़े हैं और उन्होंने अब तक 26 कॉपरेटिव बैंकों के विभिन्न शाखाओं में इस योजना के तहत 1 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंक जमा पूंजी के आधार पर बच्चों को उच्च शिक्षा अध्ययन, बिजनेस शुरू करने, शादी और जीवन के अन्य लक्ष्यों के लिए लोन भी देगी। इस योजना के तहत बच्चों के माता-पिता बच्चे के जन्म पर महज एक रुपये से पिग्गी बैंक बचत खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के बाद बच्चों को दो चाबी के साथ एक गुल्लक दिया जाता है। एक चाबी खाता धारक के पास होती है जबकि दूसरा संबंधित बैंक के पास। 
विज्ञापन


पिग्गी बैंक पैसे जमा करने के लिए प्रत्येक महीने खोला जाता है और यह बैंक खाता बच्चे और उसके माता-पिता संयुक्त होता है। इस योजना के तहत 8 फीसदी के दर से ब्याज भी दिया जाता है। पिग्गी खाते में 2000 और 5000 रुपये जमा होने पर यह फिक्स्ड डिपॉजिट में बदल जाता है और इससे बच्चों को सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed