फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh chouhan meet with pm narendra modi talk about coronavirus third wave

मंथन: पीएम मोदी से मिले सीएम शिवराज, कोरोना की तीसरी लहर समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 16 Jun 2021 03:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 16 Jun 2021 03:04 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके बताया कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्हें मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh chouhan meet with pm narendra modi talk about coronavirus third wave
पीएम मोदी और शिवराज सिंह की मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (16 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें कोरोना की तीसरी लहर के अलावा राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने बैठक खत्म होने के बाद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने किए कई ट्वीट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके बताया कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्हें मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बीच कोरोना नियंत्रण, टीकाकरण अभियान समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पीएम मोदी को 21 जून से शुरू हो रहे टीकाकरण महाभियान की जानकारी भी दी गई। साथ ही, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में भी बताया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed