फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chairman of the State Seed Corporation, Munnalal Goyal made serious allegations against the officers of his own corporation

MP News: राज्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने अपने ही निगम के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 21 May 2022 10:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 May 2022 10:08 AM IST
सार

मध्य प्रदेश राज्य निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी की है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chairman of the State Seed Corporation, Munnalal Goyal made serious allegations against the officers of his own corporation
राज्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने अपने ही अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण बीज निगम की वित्तीय हालात खराब हो गई है। गोयल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिकायत भी की है। 
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाने वाले मुन्नालाल गोयल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि बीज निगम की पिछले 6 साल में वित्तीय हालत शून्य हो गई है। 2015-16 में बीज निगम की स्थिति ठीक थी, लेकिन इसके बाद स्थिति बिगड़ती चली गई। बीज निगम के पास 42 फार्म हाउस और 54 प्रोसेसिंग सेंटर है, इसके बावजूद निगम के पास रबी सीजन के भुगतान करने की व्यवस्था नहीं है। गोयल ने बीज निगम की एमडी प्रीति मैथिल के निगम में नहीं बैठने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एमडी के पास चार-चार जगह की जिम्मेदारी है। न तो एमडी निगम में बैठ रही हैं, न ही दौरे कर पा रही है। उन्होंने फार्म हाउस में उत्पादन का लक्ष्य से 30 से 50 प्रतिशत तक कमी होने पर भी जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। उन्होंने बीज निगम के चल रहे केसों और रिकवरी के आदेश की भी बात कही है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की है। गोयल के मुख्यमंत्री के कार्रवाई करने से पहले मीडिया से बात करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed