{"_id":"5f0ae08ebcec58781e745f38","slug":"madhya-pradesh-by-elections-on-24-assembly-seats-may-be-increase-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से बढ़ सकती मध्यप्रदेश उपचुनाव की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की वजह से बढ़ सकती मध्यप्रदेश उपचुनाव की तारीख
Sun, 12 Jul 2020 03:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के चलते मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख बढ़ सकती है। कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव आयोग को उपचुनाव की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है जिसके कारण उपचुनावों के आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
फिलहाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उपचुनाव वाले संबंधित 15 जिलों के कलेक्टरों से कोरोना की अपडेट जानकारी मंगाई जा रही है। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। सामान्य तौर पर एक-दो सदस्यों के इस्तीफे या निधन से रिक्त होने वाली सीटों पर उपचुनाव कराए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
इन विधानसभा सीटों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या 55 लाख के करीब है। चुनाव आयोग कोरोना महामारी के चलते कलेक्टरों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मंगवाई है, ताकि वहां उसी हिसाब से वोटिंग की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
