फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh By election: Shivraj Singh Chouhan attacked Congress, says BJP will get power, Kamal Nath dream

शिवराज के 'पाप' वाले बयान पर कमलनाथ का पलटवार, कहा- इतनी बेशर्मी से कैसे बोल लेते हैं झूठ

Mon, 02 Nov 2020 02:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh By election: Shivraj Singh Chouhan attacked Congress, says BJP will get power, Kamal Nath dream
शिवराज चौहान और कमलनाथ - फोटो : social media

मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में राजनेताओं द्वारा संवाददाता सम्मेलन और साक्षात्कार कर लोगों तक अपनी बात रखी जा रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि कमलनाथ ने गरीबों को दिए जाने वाले अंतिम संस्कार के पैसों को छीन लिया। उन्होंने यह पाप किया और इसकी सजा उन्हें सत्ता गंवाकर  मिली। वहीं, अब कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सिंह ने झूठ की हद कर दी है। वह इतनी बेशर्मी से झूठ कैसे बोल सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, इस उपचुनाव में भाजपा को जनता का भारी समर्थन हासिल है। पार्टी को इस चुनाव में भारी जीत मिलने वाली है। कांग्रेस नेता कमलनाथ सत्ता में वापसी के सपने देखते रहें। कमलनाथ पर हमला बोलते हुए सीएम चौहान ने कहा, कमलनाथ जब सत्ता में थे, तो उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया।   
विज्ञापन



कमलनाथ के कितने पाप बताऊं, राज्य का किया सत्यानाश
सीएम चौहान ने कहा, आज कमलनाथ जी ने अखबारों में विज्ञापन दिए हैं कि 'मैंने क्या पाप किया था?' कमलनाथ जी आपने पाप किया, आपने 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों के लैपटॉप छीन लिए, प्रदेश का विकास ठप्प कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अंतिम संस्कार के लिए हम जो 5,000 रुपये देते थे, वो कफन के पैसे भी गरीब से छीन लिए। हम बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराते थे, आपने वो योजना समाप्त कर दी। मैं कितने पाप बताऊं, आपने मध्यप्रदेश का सत्यानाश कर दिया था, ये ही आपका पाप था और इसी की सजा आपने भुगती। 

तीन तारीख को होगा कमलनाथ का फैसला
सीएम चौहान ने कहा, जब हम सत्ता में आए, तो हमने किसानों के खाते में पैसे डलवाए। कमलनाथ ने केवल किसानों से छल किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश को दलालों की मंडी में तब्दील कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, कमलनाथ ने सत्ता में रहते हुए बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप को छीन लिया। तीन नवंबर को मध्यप्रदेश की जनता कमलनाथ का फैसला करेगी। 

कमलनाथ ने मर्यादा को तार-तार किया
इमरती देवी को कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज ने कहा, कमलनाथ ने मर्यादा तार-तार की है। उन्होंने इमरती देवी को अपशब्द कहे। यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। नेता को मर्यादित रहना चाहिए। 

राज्य में आतंकी गतिविधि बर्दाश्त नहीं
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ भोपाल में हुए प्रदर्शनों को लेकर जब मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा, सरकार ने प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की। राज्य में जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में कानून तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य में कट्टरवाद के लिए कोई जगह नहीं है और ना ही हम किसी को इसे यहां पर फैलाने देंगे। मध्यप्रदेश में आतंकी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

लव जिहाद पर कानून बनाने का कर रहे विचार
हरियाणा के वल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश में लव जिहाद करने वाले उसका परिणाम भुगतेंगे। राज्य सरकार लव जिहाद को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। 

शिवराज की एक-एक बात झूठ
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह के झूठ ने भी हद कर दी। अभी उन्होंने कहा, कमलनाथ पापी है। मैंने पूछा कि मैंने क्या पाप किया तो वो कहते हैं कि कमलनाथ ने कर्जा नहीं माफ किया। उनकी सरकार ने जबकि खुद कहा है कि 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है बाकि का दूसरी-तीसरी किश्त में होने जा रहा था। उनकी एक-एक बात झूठ है। मुझे आश्चर्य होता है कि इतनी बेशर्मी से ये इतना झूठ कैसे बोल सकते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed