मध्यप्रदेशः कमलनाथ ने सिंधिया और इमरती के आरोपों पर दी सफाई, कहा- नहीं किया किसी का अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और इमरती देवी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही सबके सामने कही, मैं लोकसभा में इतने साल रहा हूं, हमारी सीट आती है जिसपर लिखा होता है आइटम नंबर-1, नंबर-2, नंबर-3 और मैं इस भाषा से परिचित हूं। किसी का अपमान करने के लिए मैंने कुछ नहीं कहा और हां मैंने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया।
वहीं इसके बाद कमलनाथ ने सिंधिया के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था कि मैंने उन्हें अशोक नगर में कुत्ता कहा था। मैं बता दूं कि न मैंने उन्हें तो कुत्ते के रूप में संबोधित किया था और न ही मैं ऐसा करूंगा, अशोक नगर के लोग इसके साक्षी हैं।
Yesterday Jyotiraditya Scindia told that I had called him a dog in Ashok Nagar. I had neither addressed him as a dog nor I will do so, people of Ashok Nagar are witness to this: Kamal Nath, Congress #MadhyaPradesh https://t.co/YYhfFdrRrX pic.twitter.com/x8DjSbWimn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 1, 2020
क्या था मामला
शनिवार को बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कमलनाथ जी मुझे कुत्ता कहते हैं, हां मैं एक कुत्ता हूं क्योंकि मैं लोगों का सेवक हूं और एक कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट और गैर-इरादतन नीतियां लाता है तो यह कुत्ता उस व्यक्ति पर हमला भी करेगा।
