फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Busting ‘miracles’ of fake babas in indore

इंदौर में हुई चमत्कार भंडाफोड़ वर्कशॉप, लगाई पानी से आग

Mon, 22 May 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Mon, 22 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Busting ‘miracles’ of fake babas in indore
सांकेतिक चित्र

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोगों को जीभ में त्रिशूल डालना, खाली कागज पर भविष्य बताना, गोले में पानी से आग लगाना या फिर लैंप को पानी के जरिए जलाने जैसी ट्रिक सिखाई गईं। दरअसल, ये ट्रिक धोखा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए सिखाई गईं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, लोगों को ट्रिक सिखाने की ये वर्कशॉप दो युवाओं ने आयोजित की। यह दोनों जलगांव में महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े थे, उसके बाद यह इंदौर आ गए।
विज्ञापन


इंदौर के आसपास के गांव बारवा और नारले से इस वर्कशॉप में काफी संख्या में युवा शामिल हुए। उन्हें बताया गया कि अंधविश्वासी लोगों को यह समझाना चाहते हैं कि बाबा और पीर फकीर वगैरह कैसे ट्रिकों का इस्तेमाल कर चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। युवाओं के सामने ट्रिक्स का प्रदर्शन कर दिखाया कि कैसे चमत्कार का दावा करने वाले बिना मुंह, पेट और आंतों को नुकसान हुए ट्यूबलाइट का कांच खाते हैं। इसके अलावा पानी से आग लागकर भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप के आयोजक ने कहा कि सफेद कागज पर भविष्यवाणी की ट्रिक गुलाल लगी हुई कलम के जरिए होती है। जबकि ट्यूबलाइट का कांच खाने की ट्रिक काफी केले खाने के बाद की जाती है।


कबीर जन विकास समूह के सुरेश पटेल ने बताया कि प्रतिभागी जिसे चमत्कार समझते थे, जब उन्हें ट्रिक के पीछे का सच पता चला तो वे चौंक गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रतिभागियों ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह की वर्कशॉप आयोजित करने का इरादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed