फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Boiler explodes while cooking food in Chhindwara's Asaram Gurukul, one dead, four women injured

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा के आसाराम गुरुकुल में खाना बनाते समय बायलर फटा, एक की मौत, चार महिलाएं घायल

Fri, 14 Jan 2022 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:01 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के आसाराम गुरुकुल में शुक्रवार को खाना बनाते वक्त रसोई घर में रखा बायलर फट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार महिलाएं घायल हो गईं।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Boiler explodes while cooking food in Chhindwara's Asaram Gurukul, one dead, four women injured
Chhindwara: बायलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आसाराम गुरुकुल में शुक्रवार को खाना बनाते वक्त रसोई घर में रखा बायलर फट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर आसाराम गुरुकुल है, यहां बच्चों के लिए खाना पकाया जाता है। शुक्रवार सुबह बायलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए तथा समीप की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना पर एएसपी संजीव उईके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, कोतवाली टीआइ सुमेर सिंग जगेत तथा पुलिस कर्मी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


घटना के बाद तत्काल राहत बचाव के कार्य शुरु किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के बारे में एडिशनल एसपी संजीव कुमार उइके ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हैदराबाद के योद्धा की मौर हुई है। घायलों के नाम उर्मिला कारटे (45) निवासी बरारीपुरा, गुरुकुल में ही रहने वाली नीता साहू (28), माया सिसौदिया (45) निवासी मोहन नगर व शशि डेहरिया (40) निवासी कावेरी नगर बताए गए हैं। आसाराम गुरुकुल में हुई इस घटना के बाद मौके पर पंहुची प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि गुरुकुल में 300 बच्चे पढ़ते हैं। आसाराम गुरुकुल में छात्रावास तथा स्कूल दोनों है। हादसे के वक्त 197 बच्चे स्कूल में थे। हालांकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह स्कूल से काफी दूरी पर था।



घटना कैसे हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। किसी का कहना है कि ज्यादा प्रेशर के कारण बायलर फट गया और यह हादसा हो गया। वहीं किसी का कहना है कि सिलेंडर नया था और उसमें कोई दिक्कत थी। उसे ठीक करते समय ब्लास्ट हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed