{"_id":"61ad040c8c9222068c505d08","slug":"madhya-pradesh-blast-in-cooker-while-cooking-food-in-chhatarpur-district-one-woman-seriously-injured-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : छतरपुर जिले में खाना बनाते समय कुकर में हुआ ब्लास्ट, एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : छतरपुर जिले में खाना बनाते समय कुकर में हुआ ब्लास्ट, एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Sun, 05 Dec 2021 11:55 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में खाना बनाते समय कुकर में ब्लास्ट होने से 25 वर्षीय महिला राधा पटेल गंभीर रूप से जल गई। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में महिला राधा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में खाना बनाते समय कुकर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है जिसमें एक महिला बुरी तरह जल और घायल हो गई है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह मामला छतरपुर जिले की सटई थाना क्षेत्र की पड़रिया चौकी और गांव का है जहां की 25 वर्षीय राधा पटेल पति- ओमप्रकाश पटेल सुबह अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका रही थी और चूल्हे पर उसने कुकर में चने की दाल पकने के लिए रख दी।
विज्ञापन
इसी बीच कुकर में काफी देर तक सीटी नहीं आई जिससे उसके अंदर गैस बनती रही और गैस न निकल पाने के कारण कुकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया और कुकर के परखच्चे उड़ गए जो छप्पर फाड़कर बाहर निकल गया।
विज्ञापन
इस ब्लास्ट में महिला बुरी तरह जल और घायल हो गई है। गनीमत रही कि खाना बनाते समय उसके आस-पास कोई और नहीं था बच्चे बाहर खेल रहे थे जिससे कि सिर्फ वह हादसे का शिकार हुई है। परिजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाये हैं जहां उसका ईलाज चल रहा है। - राधा पटेल (घायल महिला)
