फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP National President JP Nadda reached Bhopal, welcomed by Chief Minister Shivraj

MP News: जेपी नड्डा बोले- BJP राष्ट्र पहले की नीति का पालन करती है, यह स्वागत करोड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत है

Wed, 01 Jun 2022 03:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को संगठनात्मक दौरे पर राजधानी पहुंचे। अपने ऐतिहासिक स्वागत पर नड्डा ने स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP National President JP Nadda reached Bhopal, welcomed by Chief Minister Shivraj
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सीएम शिवराज स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को संगठनात्मक दौरे पर राजधानी पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज विमानतल पर उनका स्वागत किया। अपने ऐतिहासिक स्वागत पर नड्डा ने स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।  
विज्ञापन

 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से जेपी नड्डा स्टेट हैंगर पहुंचे। स्टेट हैंगर पर सभी मंत्री, सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज जिस हर्ष उल्लास के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, ये भाव-विभाेर करने वाला है। ये आपको और मुझे इस बात का बोध कराता है कि यह स्वागत सिर्फ मेरा स्वागत नहीं है। यह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है। नड्डा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र पहले की नीति का पालन करती है। हमें देश के लिए काम करना होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कल मुझे कांग्रेस के एक नेता मिला, मैंने कहा कि तुम्हारा हाल बहुत खराब है। तो उन्होंने कहा कि होगा क्यों नहीं। मैंने पूछा कि तुम्हारा पार्टी में क्या चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी में 40 तो महामंत्री है और 156 मंत्री हैं और कार्यकर्ता कोई नहीं है। नड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का खोखला पन बताता है। नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज भी आपका है और आने वाला कल भी आपका होगा। 

यहां से नड्डा ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा नानक टेकरी पहुंचे, यहां दर्शन कर मत्था टेकेंगे। फिर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। सात नंबर स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे।


यह है नड्डा का आगे का कार्यक्रम 
दोपहर 1:00 बजे - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।  
दोपहर 1:45 बजे - मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।  
दाेपहर 2:30 बजे - मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।  
दोपहर 3:25 बजे - मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।
शाम 5:00 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
 
जबलपुर संभागीय कार्यालय में होगा भव्य स्वागत
शाम 6:15 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
शाम 6:30 बजे - विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत होगा।
रात 9:15 बजे - राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
रात 10:15 बजे - अपने ससुराल पचपेढ़ी पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed