फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Ban on meeting with jail inmates, relatives will be able to e-meet

मध्य प्रदेश: जेल के कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक, ई-मुलाकात कर सकेंगे परिजन

Sat, 15 Jan 2022 03:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 03:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जेल विभाग ने कैदियों से मुलाकात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस अवधि में परिजन और मित्र कैदियों से ई-मुलाकात और फोन कॉल के जरिए बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ban on meeting with jail inmates, relatives will be able to e-meet
मध्य प्रदेश में कैदियों से मुलाकात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध (सांकेतिक फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य जेल विभाग ने कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 31 मार्च तक अब कैदियों से मुलाकात नहीं की जा सकेगी। हालांकि परिजन ई-मुलाकात कर सकेंगे। जेल विभाग के आदेश के अनुसार जेलों के अंदर महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कैदियों के दोस्तों, परिवार के सदस्यों और परिचितों की मुलाकात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध रहेगा। जेल के कैदी ई-मीटिंग (वीडियो के माध्यम से), कॉल और इनकमिंग फोन कॉल की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे हो सकेगी ई-मुलाकात
परिजन जेल में बंद कैदियों से ई-मुलाकात अर्थात वीडियो कॉल या टेलीफोन कॉल के जरिए बात कर सकेंगे। परिजनों को वीडियो कॉल के लिए www.eprisons.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा।  टेलीफोन के माध्यम से कैदियों से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बात करने की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद परिजनों को जेल में कैदियों से मुलाकात की अनुमति दी गई थी। वहीं मार्च 2021 में  कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी जेल विभाग ने पिछले साल अक्टूबर के अंत तक जेल में कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बंद, रैली और मेलों पर भी प्रतिबंध
प्रदेश में संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और छात्रावासों को 31 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ राजेश राजोरा ने अनुसार स्कूलों को बंद करने के अलावा राज्य सरकार ने सभी धार्मिक और व्यावसायिक मेलों और रैलियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अब केवल 250 लोगों को राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, मनोरंजन और इस तरह के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति है। वहीं बंद स्थानों में केवल 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। स्टेडियमों की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खेल आयोजन भी किए जा सकते हैं। 


मध्य प्रदेश में 5315 नए संक्रमित मरीज सामने आए
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 79676 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 5315 नए संक्रमित सामने आए हैं। इंदौर और ग्वालियर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर में 1343 और ग्वालियर में 593 मरीज मिले हैं। राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। राजधानी में कल 983 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed