फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh baitul domestic violence husband attack by axe wife hospitalized and police arrest

मध्यप्रदेश में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ और उंगलियां

Sun, 28 Mar 2021 01:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Mar 2021 01:39 PM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के बैतूल में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला
  • 17 दिनों में पति ने पत्नी पर तीन बार किया हमला, हुआ गिरफ्तार
  • सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए तीन वार, बायां हाथ हुआ अलग

विज्ञापन
madhya pradesh baitul domestic violence husband attack by axe wife hospitalized and police arrest
पत्नी पर पति ने किया कुल्हाड़ी से वार

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोती हुई पत्नी पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें पत्नी का बायां हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया और दाएं हाथ की उंगलियों पर काफी चोट आई है। यह घटना बैतूल के चिचौली की है। 

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले 17 दिनों में पति ने तीसरी बार महिला पर हमला किया है। इस हमले के बाद महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू कर हाथ जोड़ने की कोशिश की। इस ऑपरेशन में कम से कम आठ घंटे लगे। 
विज्ञापन


महिला को स्टेबल करना सबसे बड़ी चुनौती - डॉक्टर
डॉक्टरों को कहना है कि इस ऑपरेशन से पहले मरीज को स्टेबल करना बेहद जरूरी और चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि हमला करने के बाद अस्पताल ले जाने तक महिला के शरीर से काफी खून बह गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद ही महिला को खून चढ़ाने के साथ ही दूसरा उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जब महिला की हालत में थोड़ा सुधार आया तो रात 9.30 बजे 12 डॉक्टर समेत 16 लोगों की टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन में कम से कम आठ घंटे लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से तीन वार किए
चिचौली निवासी 40 वर्षीय कविता वंशकार के पति राजू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। दोनों पति-पत्नियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। बुधवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे राजू ने कविता पर धारदार हथियार से हमला किया।


राजू ने करीब तीन वार कविता पर किए, जिसमें उसका बांया हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया और दाएं हाथ की उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राजू ने एक वार कविता के चेहरे पर भी किया, जिसके बाद चेहरे पर भी गहरा घाव है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed