फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Secretariat demands protection of Protem Speaker after threats on social media

मध्यप्रदेश विधानसभा के स्पीकर को प्रदर्शन का विरोध करने पर धमकी, डीजीपी को लिखा पत्र

Mon, 02 Nov 2020 02:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Secretariat demands protection of Protem Speaker after threats on social media
Madhya Pradesh Assembly Protem Speaker Rameshwar Sharma - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सांप्रदायिक प्रदर्शन का विरोध करने के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं। उन्हें ये धमकियां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राें के खिलाफ हाल ही में भोपाल में अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से आयोजित रैली का विरोध करने के लिए दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिली धमकियां, डीजीपी को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर प्रोटेम स्पीकर को मिल रही धमकियाें की जानकारी दी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि प्रोटेम स्पीकर के निजी सचिव ने प्रदर्शन के खिलाफ दिए गए बयान के लिए उन्हें मिल रही धमकियों की जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी से शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। हालांकि शर्मा ने इन धमकियों को तवज्जो देने से इनकार करते हुए कहा कि 'मैं भगवान श्रीराम का भक्त हूं। मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'मुझे धमकी दी गई कि मुझे मार दिया जाएगा। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि जिस दिन आप आतंकवाद का समर्थन करेंगे, पूरी दुनिया आपके खिलाफ लड़ेगी। इस देश में आतंकवाद का कोई समर्थन नहीं है। मैं मौत से नहीं डरता।'

बता दें कि गुरुवार को मुस्लिम समुदाय ने भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध रैली आयोजित की थी। यह आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण कई तरह के प्रतिबंध लागू होन के बावजूद किया गया था और भारी संख्या में लोग एक जगह जुटे थे। इस रैली में फ्रांसीसी राष्ट्रपति की तरफ से पैगंबर के कार्टूनों को लेकर दिए गए बयान का विरोध जताया गया था।

इस प्रदर्शन के बाद प्रोटेम स्पीकर ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों ने इस्लामी कट्टरवाद दिखाकर भारत में भय का माहौल बनाया है। उन्होनें कहा था कि यह ज्यादा बेहतर होता कि प्रदर्शन फ्रांस में आयोजित किया जाता, क्योंकि यह मुद्दा उसी देश से जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिदेशक को लिखे गए पत्र के मुताबिक, इस बयान के बाद शर्मा को फेसबुक पर विभिन्न यूजर्स ने धमकियां दी हैं।


धमकी देने वालों ने गाली-गलौच वाली भाषा का प्रयोग करते हुए शर्मा को हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी जैसा ही परिणाम होने की चेतावनी दी है। तिवारी की पिछले साल अक्तूबर में लखनऊ में उनके कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed