{"_id":"5bd7ef44bdec226998046bd4","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-rahul-gandhi-takes-u-turn-on-his-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कन्फ्यूज' राहुल गांधी पर शिवराज भड़के, फिर बेटे ने ठोका मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कन्फ्यूज' राहुल गांधी पर शिवराज भड़के, फिर बेटे ने ठोका मानहानि का दावा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे हैं और राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल ने झाबुआ में एक जनसभा में कहा था कि पनामा पेपर्स में शिवराज के बेटे का भी नाम है। इसी को लेकर शिवराज ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है। कार्तिकेय के वकील एस श्रीवास्तव ने कहा, कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी के बयान के बाद उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया है।
इस मुद्दे पर आज शिवराज ने कहा कि अगर किसी जूनियर नेता ने इस तरह का बयान दिया होता को तो बात नहीं थी। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इससे पहले उन्होंने सोमवार की रात एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कह कर, सारी हदें पार कर दी। कल ही हम उन पर मानहानि का दावा करेंगे।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयान से पलट गए हैं। आज राहुल ने इसे लेकर सफाई देते हुए कहा कि सीएम ने पनामा नहीं ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाला किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम पनामा पेपर्स घोटाले में शामिल है। राहुल गांधी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि भाजपा में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कल कन्फ्यूज हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाले किए हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए राहुल गांधी प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को झाबुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था, 'पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी सामने आया है, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पाकिस्तान जैसे देश ने इसी मामले को लेकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री (नवाज शरीफ) को दंडित कर जेल में डाल दिया।'

If a junior leader made these allegations then it would be different, but Congress President levelling such allegations is unfortunate.Will file defamation case.Will consider if he apologizes: CM Shivraj Chauhan on Rahul Gandhi's remark that MP CM's son was named in Panama papers pic.twitter.com/G93dRQrlNW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2018
इससे पहले उन्होंने सोमवार की रात एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कह कर, सारी हदें पार कर दी। कल ही हम उन पर मानहानि का दावा करेंगे।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयान से पलट गए हैं। आज राहुल ने इसे लेकर सफाई देते हुए कहा कि सीएम ने पनामा नहीं ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाला किया है।
BJP mein itna brashtachaar hai ki main kal confuse ho gaya tha. Madhya Pradesh ke CM ne Panama nahi kiya unhone to e tendering aur vyapam scam kiye hain: Rahul Gandhi on his earlier remark that MP CM's son was named in Panama papers (file pic) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/wzqWm4vQQk
— ANI (@ANI) October 30, 2018