फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election seven thousand detectives keep eye on every candidate

मध्यप्रदेश: नहीं बांट सकेगा कोई नेता पैसा और शराब ,सात हजार जासूस रखेंगे प्रत्याशी पर नजर

Fri, 28 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 28 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election seven thousand detectives keep eye on every candidate
मध्यप्रदेश चुनाव आयोग

आगामी विधानसभा के मद्देनजर चुनाव आयोग अब मैदान में उतरे लोगों की जासूसी भी करेगा। आयोग यह भी नजर रखेगा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, उपहार और पैसा न बांट पाएं। आयोग प्रत्याशियों पर नजर रखने के लिए सात हजार से ज्यादा खुफिया लोग मैदान में रखने की योजना बनाई है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। इसके लिए बूथ स्तर पर जागरुकता समूह भी बनाए गए हैं। खबर है कि एक समूह में तीन खबरी रखे जाएंगे।

विज्ञापन


इन खबरियों का काम होगा प्रत्याशियों की सभाओं में शामिल होकर यह देखना कि कितने पंडाल लगाए गए, कितने स्टेज बनाए गए और प्रचार के लिए कितनी गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। खबरी यह सारी जानकारी आयोग के आला अधिकारियों को देगा। चुनाव में प्रत्याशियों पर नजर रखे जाने की सारी जानकारी कलेक्टर सुदाम खाडे ने दी।
विज्ञापन

सुदाम खाडे ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में करीब 18 लाख 54 हजार 847 मतदाता शामिल हैं। 2013 के विस चुनाव के मुकाबले इस बार 543 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। इसबार संख्या 2,259 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए प्रशासन ने की खास व्यवस्था
बता दें कि जिले में करीब चार हजार मतदाता दिव्यांग हैं। जिला प्रशासन ने इन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के लिए घर से घर तक की योजना बनाई है। प्रशान एक-एक दिव्यांग को मतदान के दिन बूथ तक लाने के लिए एक-एक व्यक्ति को जिम्मेदारी देगा। योजना के मुताबिक दिव्यांगों को लाने वाला व्यक्ति या तो उनका परिजन, पड़ोसी या फिर कोई सामाजिक कार्यकर्ता हो सकता है।

मतदान के लिए भरवाएंगे संकल्प पत्र
आयोग इस बार कई तरह के प्रयोग करने जा रहा है। 2013 के चुनाव में महज 64.7 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसे बढ़ाने के लिए प्रशासन आम लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाएगा। इसके लिए प्रशासन बच्चों का सहारा लेगा, संकल्प पत्र के साथ जिला प्रशासन का अमला स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को संकल्प पत्र देगा और इसे अपने माता पिता से भरवाकर मतदान करने के लिए  संकल्प लेने को प्रेरित करेगा। यही नहीं लोगों को जागरुक करने के लिए एक केलेंडर बनाया गया है इसके अनुसार समय-समय पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और कई आयोजन भी किए जाएंगे।

अपराधियों की निकाली गई कुंडली
यही नहीं चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश कर सकने वाले लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों की कुंडलियां भी निकाल ली गई हैं। बहुतायत में जिलाबदर और एनएसए की कार्रवाई की गई है। अब पुलिस की ओर से अपराधियों को रेड कार्ड जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला कलेक्टर सुदाम खाडे ने बताया कि चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। किसी तरह का उपहार और शराब का उपयोग चुनाव के दौरान नहीं हो इसकी सख्ती मॉनीटरिंग की व्यवस्था है।  यही नहीं प्रशासन ने इस बार एक सुगम एप लांच किया है। प्रत्याशी प्रचार के लिए वाहन और सभा के स्थान की अनुमति इसके माध्यम से ले सकेंगे। प्रशासन इसी के माध्यम से आवेदन के क्रम में अनुमति देगा। इससे भेदभाव के आरोप लगने की स्थिति नहीं बनेगी। साथ ही प्रशासन ने चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए सी विजिल एप और हेल्प लाइन नंबर 1950 पर करने की सुविधा दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed