फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp election 2018 bjp candidate or ticket list: Women MLA candidates did not get 33 percent

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: भाजपा की पहली लिस्ट में आधी आबादी हुई दरकिनार, 177 में केवल 16 महिलाएं शामिल

Sat, 03 Nov 2018 01:28 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
mp election 2018 bjp candidate or ticket list: Women MLA candidates did not get 33 percent
BJP Mahila Morcha
खुद को दूसरों से अलग बताने वाली भारतीय जनता पार्टी भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कहती है। मगर पार्टी की तरफ से शुक्रवार को जारी हुई उम्मीदवारों की पहली सूची में केवल 10 फीसदी महिलाओं को ही टिकट दिया गया। 
विज्ञापन


सूची में 177 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जिनमें केवल 16 महिलाएं शामिल हैं। टिकट पाने वाली महिलाओं में ज्यादातर वर्तमान में विधायक हैं। 

भाजपा महिला मोर्चा ने 52 टिकट की मांग की थी। यह मांग महिलाओं के जीत के प्रतिशत के आधार पर की गई थी। साल 2013 में 28 में से 22 ( 79 फीसदी) महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जीत हासिल करने वाली इन महिलाओं में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, माया सिंह, अर्चना चिटनीस, कुसुम महदेले और ललिता यादव के नाम शामिल थे। 
विज्ञापन

 
पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में कुसुम महदेले और माया सिंह का नाम मौजूद नहीं है। सूत्रों के मुताबिक उनका टिकट काटा जा सकता है। 

टिकट पाने वाली 16 महिलाओं में सरला रावत का नाम भी शामिल है। इन्हें सबलगढ़ से टिकट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के मेहरबान सिंह रावत ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी से और ममता मीणा चाचौड़ा को दोबारा टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चौहान सरकार में मंत्री ललिता यादव की विधानसभा सीट में बदलाव किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने छतरपुर से जीत हासिल की थी। मगर इस बार उन्हें मलहरा से जबकि अर्चना सिंह को छतरपुर से टिकट दिया गया है। 


इसी तरह मनीषा सिंह, मीना सिंह, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी और नीना वर्मा को दोबारा मौका दिया गया है। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट बैहर से अनुपमा नीतम को और मनावर से मंत्री रंजना बघेल को टिकट दिया गया है। 

हालांकि पार्टी का कहना है कि अभी 53 उम्मीदवारों के नाम घोषित होने बाकी हैं, उसमें महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed