फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: VVPAT slips counted in mock pole mistake election commission

मध्यप्रदेश चुनाव: कई जिलों में मॉकपोल में बड़ी गलती, होगी वीवीपैट पर्चियों की गिनती

Mon, 10 Dec 2018 05:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 10 Dec 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: VVPAT slips counted in mock pole mistake election commission
वीवीपीएटी
मध्यप्रदेश में कई जिलों से मॉकपोल को ईवीएम से नहीं हटाए जाने की खबरें आई थीं जिसको लेकर विवाद छिड़ गया था। इस विवाद पर विराम लगाते हुए अब मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वी. एल. कांताराव ने कहा है कि ऐसी मशीनें जिनमें मतगणना से पहले मॉकपोल के वोट क्लियर नहीं किए गए उन्हें मतगणना के दौरान आखिरी वक्त में गिनती के लिए लिया जाएगा और वीवीपैट स्लिप की गिनती होगी। 
विज्ञापन

निष्पक्षता के लिए किया जाने वाला मॉकपोल 27 जिलों के 144 मतदान केंद्रों में तब विवाद की जड़ बन गया था जब पीठासीन अधिकारियों ने मतदान से पहले मॉकपोल के वोट क्लियर नहीं किए थे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, सिंगरौली, विदिशा, रायसेन, गुना, बालाघाट, दमोह, सागर, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, कटनी, रतलाम, झाबुआ, नीमच, देवास, बड़वानी, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में यह गलती सामने आई है। पहले पीठासीन अधिकारों ने अपनी गलती छुपाने का प्रयास किया मगर पर्यवेक्षक की मुस्तैदी से मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है मॉकपोल

चुनाव से आधे घंटे पहले मॉकपोल किया जाता है ताकि सभी दलों के प्रतिनिधि यह देख सकें कि मशीन ठीक ढंग से चल रही है। आयोग के निर्देशों के मुताबिक मॉकपोल के बाद पीठासीन अधिकारी को क्लोज, रिजल्ट और क्लियर का बटन दबाना होता है। 144 केंद्रो पर हुई इस गलती में कहा जा रहा कि मॉक पोल के वोटों की संख्या 500 तक हो सकती है। जीत का अंतर कम होने पर यह आंकड़ा विवाद का सबब बन सकता है। विवाद से बचने के लिए ही आयोग ने इन मशीनों को अलग रखने का फैसला लिया है। अब वीवीपैट पर्चियों का 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed