फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: Kartikeya Chauhan Rahul gandhi defamation case

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में शिवराज के बेटे ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Sat, 03 Nov 2018 04:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: Kartikeya Chauhan Rahul gandhi defamation case
कार्तिकेय चौहान - फोटो : anI
मध्यप्रदेश में जहां एक ओर चुनावी जंग चल रही है वहीं अब अदालती जंग भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में भोपाल कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। 29 अक्तूबर को राहुल गांधी ने झाबुआ की रैली में कहा था कि कार्तिकेय चौहान का नाम पनामा पेपर में शामिल है। शिवराज के कड़े ऐतराज के बाद राहुल ने अगले दिन सफाई दी थी कि उन्होंने कन्फ्यूजन में ऐसा कह दिया। 
विज्ञापन


सुनवाई के बाद कोर्ट के बाहर निकले कार्तिकेय चौहान ने कहा, "'राहुल गांधी ने  कहा कि मेरा नाम पनामा पेपर्स मामले में शामिल था। बाद में उन्होंने खुद ही स्वीकारा कि वो गलत थे। मेरे पिता और मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए। इस केस में आज मैंने अपने बयान दर्ज कराए हैं"
विज्ञापन

 


कार्तिकेय के वकील ने बताया कि राहुल गांधी के आरोप आपराधिक कृत्य के अंतर्गत आते हैं।आज कार्तिकेय का बयान दर्ज हुआ और केस की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
 
राहुल गांधी ने झाबुआ में अपनी एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था, "पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी सामने आया है, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पाकिस्तान जैसे देश ने इसी मामले को लेकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री (नवाज शरीफ) को दंडित कर जेल में डाल दिया।' जिसके बाद कार्तिकेय चौहान ने मानहानि का केस करने की बात कही थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed