फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly election 2018: electoral issues of people of morena

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मुरैना की जनता ने कहा शिवराज मामा तो बन गए लेकिन काम नहीं किया

Sun, 11 Nov 2018 01:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly election 2018: electoral issues of people of morena
अमर उजाला चुनाव रथ मुरैना में - फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा मुरैना । संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता और सियासी दलों से बात करके यहां मूड जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि मुरैना इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। अमर उजाला के कार्यक्रम में लोगों ने  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


मुरैना में अलग-अलग वर्ग की अलग-अलग समस्याएं हैं। मौजूदा सरकार के काम को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है।  

एक युवा ने बताया कि बेरोजगारी की समस्या बहुत ज्यादा है। युवाओं ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से रोजगार दिलाने की मांग की। 

वहीं एक युवा ने मुरैना के मूलभूत जरूरतों को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी एक बड़ी समस्या है और प्रशासन को स्वच्छता की दिशा में कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य शख्स ने प्रदेश सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार ने स्थानीय लोगों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है इसलिए सरकार बदलने कि अवशकता हे। 

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि शिवराज सरकार प्रदेश की जनता के  मामा तो बन गए लेकिन लोगों के लिए कुछ खास कार्य नहीं किया लोगों के पास अाज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। मुरैना के युवा आज भी बेरोजगारी से ग्रस्त हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed