फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: Digvijay singh tells why is not seen with Rahul gandhi

राहुल गांधी मध्यप्रदेश में लेकिन नहीं दिख रहे दिग्विजय, सोशल मीडिया पर बताई यह वजह

Mon, 29 Oct 2018 02:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 29 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Digvijay singh tells why is not seen with Rahul gandhi
Digvijay Singh
राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। पहले दिन राहुल गांधी ने महाकाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कहीं नजर नहीं आए। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी उज्जैन में चुनावी सभा करने के बाद झाबुआ में जनसभा करेंगे। इसके बाद इंदौर में उनका रोड शो होनेवाला है। इस बीच चुनावी चर्चा से गायब दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, "मैं इंदौर में पैदा हुआ, स्कूल व कॉलेज की शिक्षा भी इंदौर में हुई। आज राहुल गांधी जी इंदौर पहुंच रहे हैं, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दिग्विजय ने अपनी गैर मौजूदगी की वजह बताते हुए लिखा, "मुझे अध्यक्ष जी ने कुछ आवश्यक कार्य सौंपा हुआ है जिसके कारण राहुल जी के इंदौर उज्जैन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहूंगा क्षमा करें। सभी मित्रों से राहुल जी का गर्म जोशी से स्वागत करने की अपील करता हूं।" 

 


बता दें कि कुछ दिनों पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनके भाषणों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचता है इसलिए उन्होंने चुनाव प्रचार से अपने को दूर कर लिया है। दिग्विजय ने  भोपाल में कार्यकर्ताओं से कहा था, "जिसे भी टिकट मिले, चाहे दुश्मन को ही मिले, उसे जिताओ। और मेरा काम केवल एक है। कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं जाता नहीं।" 

हालांकि दिग्विजय के इस बयान पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया है। 

मध्यप्रदेश में एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होंगे। राहुल गांधी मालवा-निमाड़ अंचल में चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की काेशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed