फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: CM shivraj singh chauhan will fill nomination budhni tomorrow

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : आज बुधनी से नामांकन दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: CM shivraj singh chauhan will fill nomination budhni tomorrow
shivraj singh chouhan
मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सत्तारुढ़ दल भाजपा ने आगे रहते हुए अपने 176 विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिर से उनके गृह जिले सीहोर की बुधनी सीट से मैदान में उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


जहां एक ओर चुनाव प्रचार अपने चरम पर हैं वहीं नामांकन का दौर भी अब शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बुधनी विधानसभा से आज नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री 2 बजे तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का सियासी करियर 

शिवराज चौहान सबसे पहले बुधनी से 1990 में विधायक चुने गए थे लेकिन इसके बाद 1991 में अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा लोकसभा सीट छोड़ने के कारण वहां हुए उपचुनाव में जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद चौहान 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव विदिशा से लगातार जीतते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2005 उनके लिए बदलाव लेकर आया जब उन्हें मध्यप्रदेश में बाबूलाल गौर को हटाकर मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2006 में अपनी पुरानी सीट बुधनी से उपचुनाव जीतकर वह प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। 

इसके बाद चौहान ने लगातार 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में बुधनी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अब 2018 के विधानसभा चुनाव, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है, में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें बुधनी से उम्मीदवार घोषित किया है।


बुधनी में चलता है 'शिवराज का राज' 

शिवराज सिंह चौहान ने 2006 में बुधनी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 36,000 मतों से और 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के महेश सिंह राजपूत को 41,000 मतों से हराया था। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के महेन्द्र सिंह चौहान को 84,000 हजार मतों के अंतर से बुधनी सीट पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed