फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Bhopal Election Expenses of 111 candidates

मध्यप्रदेश : राजधानी में 111 प्रत्याशियों का चुनावी खर्च 2 करोड़ 14 लाख

Fri, 14 Dec 2018 03:49 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 14 Dec 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Bhopal Election Expenses of 111 candidates
money
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा रहा। कभी नेताओं की बयानबाजी से तो कभी राजनीतिक उठापटक से। नेताओं के दलबदल भी खूब हुए। इन सबके बीच धनबल तो चुनावों का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल की ही बात करें तो यहां की सात विधानसभा सीटों पर 111 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सिर्फ इन 111 उम्मीदवारों ने चुनाव में 2 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च कर दिए। बैरसिया से भाजपा उम्मीदवार विष्णु खत्री ने सबसे ज्यादा खर्च किया। 
विज्ञापन


चुनावी पर्यवेक्षक समितियों ने मुताबिक इन 111 उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान करीब तीन करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब रिटर्निंग अफसर उम्मीदवारों और खर्च समितियों के लेखा-जोखा का मिलान कर रहे हैं। जिन प्रत्याशियों ने अपने चुनावी खर्चे का हिसाब अब तक नहीं दिया है उन्हें मतदान के 30 दिनों के भीतर जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर चुनाव आयोग इन्हें चुनाव लड़ने के लिए अवैध घोषित कर सकता है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भोपाल जिले में सबसे ज्यादा चुनावी खर्च हुजूर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने किया। रामेश्वर शर्मा ने 17 लाख 54 हजार 198 रुपए खर्च किए हैं। वहीं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े नरेश ज्ञानचंदानी ने 12 लाख 48 हजार 513 रुपए खर्च किए। खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर थे बैरसिया में भाजपा के उम्मीदवार विष्णु खत्री। उन्होंने 18 लाख 83 हजार 475 रुपए खर्च किए। जबकि यहां से कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री ने 9 लाख 58 हजार 878 रुपए खर्च किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल की 7 विधानसभा सीटों का चुनावी खर्च

हुजूर 

नरेश ज्ञानचंदानी-12,48,513 रु. कांग्रेस 
रामेश्वर शर्मा -17,54,198 रु. भाजपा

गोविंदपुरा 

कृष्णा गौर-10,53,996 रु. भाजपा
गिरीश शर्मा -13,97,539 रु. कांग्रेस

मध्य 

आरिफ मसूद- 9,49,148 रु. कांग्रेस
सुरेंद्रनाथ- 4,64,199 रु. भाजपा

दक्षिण पश्चिम 

पीसी शर्मा-3,95,423 रु. कांग्रेस
उमाशंकर गुप्ता 5,61,550 रु. भाजपा

नरेला 

महेंद्र सिंह चौहान- 5,61,688 रु. कांग्रेस
विश्वास सारंग- 10,59,796 रु. भाजपा

उत्तर 

आरिफ अकील- 5,31,633 रु. कांग्रेस
फातिमा रसूल- 4,69,404रु. भाजपा

बैरसिया 

जयश्री हरिकरण- 9,58,878 रु. कांग्रेस
विष्णु खत्री- 18,83,475 रु. भाजपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed