फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Amit Shah Narsinghpur rally attacks Kamalnath

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में गरजे अमित शाह- मोदी ने 129 योजनाएं दी, चार पीढ़ी ने क्या दिया

Mon, 19 Nov 2018 07:02 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Amit Shah Narsinghpur rally attacks Kamalnath
नरसिंहपुर की चुनावी रैली में अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ में प्रचार खत्म होने के बाद अब भाजपा ने मध्यप्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी है। आज योगी आदित्यनाथ, उमा भारती और खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


नरसिंहपुर की एक रैली में शाह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कमलनाथ को थका हुआ नेता करार देते हुए कहा, "आज कमलनाथ सवाल उठा रहे हैं, चुनाव आए हैं तो उन्हें जनता की याद आ गई। वो पूछ रहे हैं, मोदीजी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया। उन्हें याद दिला दूं कि कांग्रेस की सरकार जिसमें वो भी मंत्री थे, उसने 13वें वित्त आयोग में प्रदेश को 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये दिए जबकि अब मोदी सरकार ने 3 लाख 44 हजार करोड़ की रकम आवंटित की है।"
विज्ञापन


शाह ने कई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए सरकार ने इंदौर मेट्रो, भोपाल मेट्रो, जैसे बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 129 योजनाएं लेकर आए। अमित शाह ने मंच से ही कुछ योजनाओं को एक के बाद एक पढ़ना शुरू कर दिया। योजनाओं का हवाला देने के बाद एक बार फिर वो कांग्रेस पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के एक परिवार ने देश में 4 पीढ़ी तक शासन किया लेकिन गरीबों के घरों में शौचालय नहीं बनवा पाए, गांव-गांव में बिजली नहीं पहुंचा पाए, गरीबों को गैस के कनेक्शन नहीं मुहया करवा पाए। हमें तो सिर्फ साढ़े चार साल हुए हैं, चार पीढ़ियों तक शासन करने वाले जवाब दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने नरसिंह मंदिर के संरक्षण और 375 हेक्टेयर भूमि को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत लाने का जिक्र भी अपने भाषण में किया। प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed