फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: Allegedly people says We are muslims but also indians

गिरफ्तार आरोपी बोले- हम भारतीय हैं हमने नहीं लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Fri, 30 Jun 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 30 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh: Allegedly people says We are muslims but also indians
We are Muslims, but also Indians - फोटो : ht

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के ओवल में भारत-पाक के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत की हार के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार हुए, आरोपियों ने कहा है कि वह मुसलमान होने के साथ भारतीय भी हैं। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए हैं। 

विज्ञापन


यह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर गांव का मामला है। बता दें की इन 15 आरोपियों की गिरफ्तारी चैंपियन ट्राफी मैच मेें भारत की हार के बाद पटाखे दगाकर जश्न मनाने और कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से स्थानीय लोगों ने मामला दर्ज कराया था।  जेल में बंद आरोपी अनीस मंसूरी बाबू ने कहा कि उन्हें जेल में कई शख्सों की ओर से बहुत कुछ दुर्व्यवहार सहन करना पड़ रहा है। अनीस बाबू पेशे से एक दर्जी है। उसका आरोप है कि हमसे खांड़वा जेल में शौचालय और नाले साफ कराए गए थे और जेल कैदी हमें धोखेबाज कहते थे। जब हम जेल में प्रवेश करते थे। उनमें से कुछ हमें थप्पड़ भी मारे।  
विज्ञापन


पाकिस्तान की जीत पर रुड़की में एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने आतिशबाजी कर लोगों की भावनाएं भड़काने एवं माहौल खराब करने का प्रयास किया।बता दें कि पुलिस आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस और खुफिया विभाग आरोपियों को चिह्नित करने में जुटें हैं। इन पर स्थानीय माहौल खराब होने का आरोप के तहत मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग की टीम गोपनीय ढंग से आरोपियों को चिह्नित करने में लगी हुई है। मामले में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने कहा था कि पाकिस्तान शत्रु देश है। उसकी जीत पर आतिशबाजी करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ शरारती तत्वों ने एक मोहल्ले में आतिशबाजी की है। ऐसे लोगों का मकसद माहौल खराब करना है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed