फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: All eligible people in Amarkantak get first dose of COVID-19 vaccine

मप्र में टीकाकरण: अमरकंटक पहला शहर जहां सभी पात्र लोगों ने ली पहली खुराक, शिवराज ने दी बधाई

Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अमरकंटक शहर में सभी पात्र लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक लग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए शहर के लोगों को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: All eligible people in Amarkantak get first dose of COVID-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक शहर के सभी पात्र लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के टीके की पहली खुराक लग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए शहर के लोगों को बधाई दी है। 

विज्ञापन


अमरकंटक मप्र के अनूपपुर जिले में आता है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि अमरकंटक ने शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इस कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता प्रशंसनीय है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अमरकंटक में कुल 4732 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। अमरकंटक नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं। मतदाता सूची के अनुसार यहां कुल 5055 वोटर हैं। इनमें से 4732 को वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। शेष लोगों में से 47 लोग बीमारी से संक्रमित हैं और 245 शहर के बाहर हैं। 78 लोगों की मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपपुर की कलेक्टर सोनिया मीणा के अनुसार जिले में टीकाकरण अभियान उम्रवार चल रहा है। 18 से 44, 45 से 59 व 60 व उससे अधिक उम्र के लोगों को श्रेणीवार टीके लगाए जा रहे हैं। लोग इस अभियान में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। रविवार को मप्र में कुल 2,78,67,459 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे।

कोरोना: अमरकंटक बना शतप्रतिशत टीकाकरण वाला मध्यप्रदेश का पहला शहर, शिवराज ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed