फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya-pradesh Alirajpur district got its first train service from chota udaipur to dhar

आलीराजपुर को मिली पहली ट्रेन, 84 साल पहले जिले को मिली थी बस सेवा

Thu, 31 Oct 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 31 Oct 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
madhya-pradesh Alirajpur district got its first train service from chota udaipur to dhar
किसान एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media

गुजरात के छोटा उदयपुर से चलकर मध्यप्रदेश के आलिराजपुर जिले में बुधवार को पहली ट्रेन पहुंची। राज्यसभा सांसद नारायणभाई राठवा और छोटा उदयपुर से सांसद गीताबेन राठवा ने बुधवार को 12 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर छोटा उदयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया। लगभग दो ढाई घंटे बाद जब ट्रेन आलीराजपुर पहुंची तो वहां के लोगों ने आतिशबाजी कर ट्रेन का स्वागत किया।

विज्ञापन


इस रेल लाइन का शिलान्यास आठ फरवरी 2008 को हुआ था, 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आलीराजपुर के लोगों को ट्रेन का तोहफा मिला है। इससे पहले जिले में पूरे 84 साल पहले बस सेवा शुरु की गई थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा आलीराजपुर-धार और टिही-धार रेल लाइन का काम जारी है जिसके पूरे हो जाने के बाद इंदौर से गुजरात जाने का सीधा रास्ता मिलेगा। फिलहाल जो ट्रेन शुरु हुई है वह छोटा उदयपुर-धार परियोजना के तहत आलीराजपुर तक है। इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना के तहत टिही तक (22 किमी) का काम हो चुका है और उसके आगे सुरंग का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed