फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Akshay Kumar offers to help Anganwadi centers, Kumar Vishwas presented children's literature

Madhya Pradesh: अक्षय कुमार ने आंगनवाड़ी केंद्रों की मदद की पेशकश की, कुमार विश्वास ने भेंट किया बाल साहित्य

Tue, 24 May 2022 06:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 06:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए चलाई जा रही मुहिम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मदद की पेशकश की है। अक्षय कुमार की इस पहल के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Akshay Kumar offers to help Anganwadi centers, Kumar Vishwas presented children's literature
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए चलाई जा रही मुहिम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मदद की पेशकश की है। अक्षय कुमार की इस पहल के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। आज मैं सायं 5.30 बजे प्रदेश की सड़कों पर निकलूंगा और आंगनवाड़ी के बच्चों के उपयोग की वस्तुएं जनसहयोग से एकत्रित करूंगा। आप से भी आग्रह है कि इस पुनीत प्रयास में हरसंभव योगदान दीजिये।' उनके इस ट्वीट को रिट्वीट कर अक्षय कुमार ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान सर मुझे बहुत खुशी होगी अगर मैं किसी तरह आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए कुछ कर सकूं। यह एक अद्भुत कारण है और मैं आपके लिए और अधिक शक्ति की कामना करता हूं।
विज्ञापन


सीएम ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि अक्षय जी, आप हमेशा ही सामाजिक और खासकर बच्चों से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करते हैं। आपका हमें सदैव पुनीत कार्यों में सहयोग मिला है। आप, हम और सब मिलकर प्रयास करेंगे और मुझे विश्वास है कि बच्चों की उन्नति का यह पवित्र संकल्प भी सहज ही सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुमार विश्वास ने बाल साहित्य भेंट किया
वहीं कवि कुमार विश्वास ने सीएम को ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इसकी प्रशंसा की और लिखा कि 
शिवराज सिंह चौहान जी जन-भावनाओं को सामाजिक-सरोकारों से जोड़ने का यह एक वरेण्य व उत्तम प्रयास है। इन प्यारे नौनिहालों के लिए कुछ स्वरचित बाल-साहित्य व अन्य ज़रूरी पुस्तकें भेज रहा हूँ। मेधावी मध्य प्रदेश के इन नन्हें नौनिहालों को आकाश भर आशीर्वाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed