फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: African cheetahs will be seen in Kuno National Park, a team of officers sent to South Africa and Namibia

मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में दिखेंगे अफ्रीकन चीते, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया भेजी गई अफसरों की टीम

Tue, 22 Feb 2022 12:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही पर्यटकों को अफ्रीकन चीते देखने को मिलेंगे। बीते तीन सालों से अटके इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। वन विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुका है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: African cheetahs will be seen in Kuno National Park, a team of officers sent to South Africa and Namibia
मध्य प्रदेश में दिखेंगे अफ्रीकन चीते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही पर्यटकों को अफ्रीकन चीतों की गुर्राहट सुनने को मिल सकती है। 20 अफ्रीकन चीतों को लाने की फाइल तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के अफसरों की एक टीम दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया भेजी गई है। मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुका है। जल्द ही कूनो में 10 नर और 10 मादा चीते लाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 3 सालों से चीतों को लाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिसके तहत 2019 में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी थी कि प्रयोग के तौर पर अफ्रीकन चीते हिंदुस्तान के जंगल में लाए जाएंगे। अफ्रीकन चीतों को कूनो में रखने से पहले पार्क का सर्वे भी किया गया था, जिसमें पाया गया कि कूनो नेशनल पार्क अफ्रीकन चीतों के लिए अनुकूल है। 
विज्ञापन


बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते साल अफ्रीकन चीतों को भारत लाने की तैयारी को लेकर  केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के श्योपुर में है कूनो नेशनल पार्क
कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में है। 2018 में इसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला है। यह पार्क करीब 750 वर्ग किमी के दायरे में फैला हैम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed