{"_id":"617e9f50272adf455f63e511","slug":"madhya-pradesh-activa-uncontrolled-by-speed-breaker-young-man-fell-on-the-road-and-came-in-the-grip-of-mini-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: स्पीड ब्रेकर के कारण अनियंत्रित हुई एक्टिवा, युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: स्पीड ब्रेकर के कारण अनियंत्रित हुई एक्टिवा, युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत
Sun, 31 Oct 2021 07:21 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:21 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि वाहन की टक्कर से मौत हुई लेकिन दूसरी बात ये सामने आई है कि स्पीड ब्रेकर के कारण एक्टिवा अनियंत्रित हो गई थी और नितिन सडक़ के बीच में जा गिरा था।
विज्ञापन
हादसे की वजह स्पीड ब्रेकर को बताया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्पीड ब्रेकरों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। कभी इनकी ऊंचाई को लेकर बातें होती है तो कभी गैरजरूरी करार दिया जाता है और लोग इससे रीढ़ की हड्डी में समस्या होने तक की बात कहते हैं। लेकिन क्या स्पीड ब्रेकर से किसी की मौत हो सकती है? जवाब है हां, क्योंकि इंदौर में शनिवार रात को ऐसा सडक़ हादसा हुआ जिसकी वजह स्पीड ब्रेकर को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित आईपीएस कॉलेज के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार नितिन चौधरी निवासी कुंदन नगर की मौत हो गई। नितिन अपन दो दोस्तों के साथ राऊ की तरफ से एक्टिवा से लौट रहा था। तीनों को सवारों को एक आयशर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नितिन बीच में बैठा था, हादसे के बाद वह बाइक से गिर गया और गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई। उसके साथियों को भी चोटें आई हैं। नितिन बिजली कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ हादसा!
हादसे के पीछे दूसरी कहानी स्पीड ब्रेकर की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की टक्कर से मौत हुई लेकिन दूसरी बात ये सामने आई है कि स्पीड ब्रेकर के कारण एक्टिवा अनियंत्रित हो गई थी और नितिन सडक़ के बीच में जा गिरा था। नितिन के साथ दो दोस्त और थे। तीनों असरावद खुर्द गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त राउ के पास एक ढाबे पर खाना गया। खाना खाने के बाद एक्टिवा से लौट रहे थे। सडक़ पर स्पीड ब्रेकर के कारण एक्टिवा असंतुलित हो गई और तीनों दोस्त गिर गए। इसी दौरान वहां जा रहे आयशर वाहन ने नितिन को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसी जगह कई बार हो चुके हैं हादसे
जहां हादसा हुआ वह इलाका एक्सीडेंट जोन के तौर पर जाना जाता है। पुलिस ने यहां हादसे रोकने के लिए कई बार प्लान तैयार किए, लेकिन हादसे रुक नहीं रहे हैं। इस क्षेत्र में बीते दिनों भी कार सवार चार युवकों की सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। सडक़ हादसों को रोकने के लिए पुलिस भी प्लान बना रही है। चैकिंग अभियान चलाकर सिर्फ शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की धरपकड़ की जाती है। गति पर नियंत्रण जरूरी है। शनिवार को भी इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया था शराब पीकर वाहन चलाने वाले करीब २० लोगों पर कार्रवाई थी लेकिन लगातार हो रहे पुलिस के चेकिंग अभियान पर हादसे सवालिया निशान लगा रहे हैं।
