फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: AAP will contest elections with the promise of waiving house tax and half of commercial tax

Madhya Pradesh: ‘आप’ हाउस टैक्स माफ और कमर्शियल टैक्स हाफ के वादे के साथ लड़ेगी चुनाव

Thu, 09 Jun 2022 12:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jun 2022 12:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। AAP हाउस टैक्स माफ और कमर्शियल टैक्स हाफ के वादे के साथ जनता के बीच जाएंगी।

विज्ञापन
Madhya pradesh: AAP will contest elections with the promise of waiving house tax and half of commercial tax
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। AAP 'हाउस टैक्स माफ और कमर्शियल टैक्स हाफ' के वादे के साथ जनता के बीच जाएंगी।
विज्ञापन

 
निकाय चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) की एंट्री के साथ ही प्रदेश में निकाय चुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ही असली विपक्ष बनकर उभरेगी। उन्होंने पार्टी के मजबूत संगठन को देखते हुए पूर्ण विश्वास जताया है कि पार्टी नगर निकाय चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और कांग्रेस- भाजपा के गठबंधन को कुचल देगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पंचायत चुनावों में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्थन प्रदान करेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही पार्टी नगर निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की प्रथम सूची जल्द ही जारी करेगी।
विज्ञापन

 
सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन हेतु स्क्रीनिंग व सर्वे का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिंह ने कहा कि कट्टर देशभक्त, कट्टर ईमानदार व इंसानियत के रास्ते पर चलने वाले प्रत्याशियों को ही पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़वायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed