मध्यप्रदेश: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है। वहीं एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 376 2D के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार महिला को 26 जुलाई को डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने एनीमा लगाने के बहाने उसके साथ अप्राकृतिक हरकत की। उसने आगे आरोप लगाया कि जब उसने अस्पताल प्रशासन से इस घटना की शिकायत की, तो उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दबाव डाला, और दो दिनों के भीतर मुझे छुट्टी दे दी गई।
उसने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे घटना के बाद दो दिनों तक एक निजी कमरे में रखा ताकि उसपर किसी की नजर न पड़े। बाद में मुझे छुट्टी देने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने मुझे पिछले दरवाजे से अस्पताल से बाहर निकाला और मुझे एम्बुलेंस के द्वारा घर छोड़ दिया।
पीड़िता ने कहा कि जब मामला मीडिया तक पहुंचा तो अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर ने मामले को छिपाने के प्रयास में जांच का बहाना बनाकर उसे जबरन छुट्टी दे दी। पीड़ित महिला ने सोमवार को इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Madhya Pradesh: A woman patient was allegedly raped by a ward boy at Maharaja Yashwantrao Hospital in Indore on July 26
— ANI (@ANI) August 3, 2021
"An FIR has been registered under Section 376 2D of IPC against the accused. Search for the accused is on,"Additional SP Jaiveer Singh Bhadauria said yesterday pic.twitter.com/qIQOveNbCP
