{"_id":"60674000deff0709d9485d19","slug":"madhya-pradesh-a-case-of-rape-was-registered-against-the-son-of-a-congress-mla-murli-morwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक का बेटा पांच माह से फरार, संपत्ति जब्त करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक का बेटा पांच माह से फरार, संपत्ति जब्त करने की तैयारी
Sat, 04 Sep 2021 11:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:27 PM IST
सार
- बड़नगर के विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है आरोपी
- पीड़िता व आरोपी दोनों पूर्व में युवा कांग्रेस में रहे
विज्ञापन
फरार आरोपी करण मोरवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किए पांच माह बीते गए हैं, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आया है। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अब उसकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। आरोप है कि उसने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन
आरोपी करण मोरवाल पूर्व में उज्जैन का युवक कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष रह चुका है। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दो अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी करण उज्जैन जिले के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। युवती ने करण के खिलाफ डीआईजी मनीष कपूरिया से शिकायत की थी। पीड़िता इंदौर में कैट रोड़ पर रहती है और पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
28 सितंबर तक सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति जब्त
पुलिस ने शनिवार चार सितंबर को कहा कि यदि आरोपी करण ने 28 सितंबर तक सरेंडर नहीं किया तो उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसे 28 सितंबर तक सरेंडर करने को कहा गया है, अन्यथा प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी।
