{"_id":"61a3c82f3cbbe9248372e88c","slug":"madhya-pradesh-a-18-year-old-man-commits-suicide-by-asking-for-online-sulfas-police-summons-two-amazon-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : ऑनलाइन सल्फास मंगाकर 18 साल के युवक ने किया सुसाइड, पुलिस ने अमेजन के दो अफसरों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : ऑनलाइन सल्फास मंगाकर 18 साल के युवक ने किया सुसाइड, पुलिस ने अमेजन के दो अफसरों को किया तलब
Sun, 28 Nov 2021 11:49 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:49 PM IST
सार
इंदौर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश व्यास ने बताया कि शहर के एक युवक द्वारा अमेजन से ऑनलाइन सल्फास मंगाकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर उसके पिता की शिकायत पर हमने इस कंपनी के कारोबार विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के दो अफसरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक 18 साल के व्यक्ति ने अमेजन कंपनी से ऑनलाइन सल्फास मंगाई, जिसके बाद उसने इसे खाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में इंदौर पुलिस ने अमेजन के कारोबार विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के दो अफसरों को नोटिस भेजकर तलब किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश व्यास ने बताया कि शहर के एक युवक द्वारा अमेजन से ऑनलाइन सल्फास मंगाकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर उसके पिता की शिकायत पर हमने इस कंपनी के कारोबार विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के दो अफसरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि नोटिस के जरिए अमेजन कंपनी के अफसरों से कहा गया है कि वे पुलिस के सामने बुधवार को उपस्थित हों। उन्होंने बताया, इन अफसरों के हाजिर होने पर हम उनसे अमेजन पर सल्फास की ऑनलाइन बिक्री और इस जहरीले पदार्थ के विक्रेताओं के सत्यापन के कानूनी पहलुओं को लेकर विस्तार से जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, इंदौर के फल विक्रेता रंजीत वर्मा के बेटे आदित्य वर्मा (18) ने जुलाई में अमेजन पर ऑनलाइन ऑर्डर देकर सल्फास मंगाया था और उसने यह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। युवक के शोकसंतप्त पिता ने 25 नवंबर को राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार की थी। इसके बाद गृह मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया था कि अमेजन के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रखती दिखाई दे रही है। छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि फल विक्रेता की शिकायत पर एएसपी की अगुवाई में जांच चल रही है और अमेजन के अफसरों पर फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
आत्महत्या करने वाले युवक के पिता रंजीत वर्मा का आरोप है कि अमेजन ने ग्राहक के प्रामाणिक दस्तावेजों की जांच किए बगैर उसके बेटे को सल्फास के रूप में जहर की गैरकानूनी आपूर्ति की जिसे खाकर उसने जान दे दी। वर्मा के मुताबिक, कुछ लोग उनके बेटे पर दो लाख रुपये का बकाया चुकाने का कथित दबाव बना रहे थे जिससे वह तनाव में चल रहा था।
