फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 50 people fall ill after consuming poison after a banquet in a village of Gwalior district

मध्यप्रदेश : ग्वालियर के दमोरा गांव में भोज खाकर करीब 50 लोग हुए बीमार, पांच की हालत गंभीर

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
सार

मुरार अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि ‘खाद्य विषाक्तता’ के कारण करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें से पांच मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 50 people fall ill after consuming poison after a banquet in a village of Gwalior district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में भोज में परोसे गए भोजन करने के बाद करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार की शाम ग्वालियर के हस्तिनापुर के गांव दमोरा में हुई। बीमार लोगों को ग्वालियर के मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम गांव के बलवंत सिंह गुर्जर के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भोजन करके जब लोग अपने घर पहुंचे तो उन्हें उल्टियां, पेट दर्द एवं दस्त की दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन


मुरार अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि ‘खाद्य विषाक्तता’ के कारण करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें से पांच मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि गांव में अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मियों की टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed