फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 200 people fell ill after eating food in the village of Dewas district, health department team reached, some were referred

मध्यप्रदेश: देवास जिले के गांव में विवाह समारोह में खाना खाते ही बीमार हुए 200 लोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, कुछ को किया रैफर

Mon, 02 May 2022 01:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 01:07 PM IST
सार

मप्र के देवास जिले के बरोठा क्षेत्र के एक गांव में करीब दो सौ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। शादी समारोह में खाना खाते ही उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात तक उपचार कर स्थिति संभाली। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 200 people fell ill after eating food in the village of Dewas district, health department team reached, some were referred
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर किया उपचार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के देवास जिले के एक गांव में विवाह समारोह में खाना खाने के बाद करीब 200  लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। देर रात को हुई इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और उपचार शुरू किया। करीब 20 से अधिक लोगों को देवास रैफर किया गया। उपचार के बाद ये लोग ठीक हुए। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बरोठा क्षेत्र के गांव गुराड़ियाभील की है। यहां रविवार को दो पटेल परिवारों के विवाह समारोह का सामूहिक भोजन का कार्यक्रम था। दो परिवारों का विवाह होने के चलते हजारों लोग इसमें शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर में भोजन रखा गया था। भोजन करने के बाद से ही कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। गांव में ही लोगों ने उपचार करवाया  और स्थिति सामान्य रही लेकिन देखते ही देखते शाम तक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी और लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत हुई। देर शाम को हुई इस घटना की सूचना जब स्वास्थ्य विभाग को मिली तो  बरोठा से स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची। रात को ही मरीजों का उपचार शुरू किया। कुछ को इंजेक्शन और बोतल लगाई गई तो कुछ दवाई से ठीक हो गए, मगर इनमें करीब 20 से 25 लोग ऐसे थे जिनकी तकलीफ ज्यादा ती। उनको प्राथिमक उपचार के बाद देवास के जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रात करीब 12 बजे तक स्थिति नियंत्रण में आ गई थी। सोमवार को भी टीम गांव में जाकर देख रही है कि किसी को समस्या तो नहीं है। प्रथमदृष्ट्या फूड प्वाइजनिंग के चलते ऐसा होना पाया गया है लेकिन यह पता नहीं चला है कि किस खाद्य सामग्री के कारण फूड प्वाइजनिंग हुई। खाद्य निरीक्षक को जानकारी दी है। वे खाद्य सामग्री का सैंपल लेंगे। आशंका है कि मावे से बनी मिठाई के कारण यह हुआ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed