फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: 19-year-old youth dies within 48 hours after administering covid-19 vaccine, post-mortem at AIIMS

मध्यप्रदेश: कोविड-19 टीका लगाने के 48 घंटे के भीतर 19 साल के युवक की मौत, एम्स में हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगाने के 48 घंटे के अंदर युवक की मौत हो गई। एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम किया गया ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 19-year-old youth dies within 48 hours after administering covid-19 vaccine, post-mortem at AIIMS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कोविड-19 टीके का डोज लेने के 48 घंटे के भीतर एक 19-वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाने के लिए एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि डोज देने के बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। 
विज्ञापन


सीहोर जिले के भंवरा गांव में शुभम परमार ने 6 नवंबर को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। स्वास्थ्य टीम ने आधे घंटे की निगरानी के बाद उसे घर जाने की अनुमति दे दी थी। अगले दिन शुभम की तबियत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा। उसे आष्टा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और उसके बाद सीहोर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। शुभम के पिता मानसिंह ने कहा कि एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें सूचना दी थी कि संबंधित पुलिस थाने में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आठ दिन के भीतर भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


आष्टा के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीर गुप्ता ने कहा कि टीका लगाने के बाद शुभम के स्वास्थ्य की नियमों के अनुसार निगरानी की गई। मौत के कारणों की जांच हो रही है। एम्स भोपाल में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाइयों में बड़ा था शुभम  
प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरा निवासी मानसिंह परमार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शुभम और छोटा सुमित। शुभम इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। मृतक की मां नेमकुंवर बाई और भाई सुमित समेत पूरा परिवार इस घटना से विचलित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed