{"_id":"61a71694dc09417923676a19","slug":"madhya-pradesh-17-new-cases-of-corona-in-the-state-9-cases-found-again-in-bhopal-mishra-said-kamal-nath-does-not-even-know-k-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: राज्य में कोरोना के 17 नए केस, भोपाल में फिर 9 केस मिले; मिश्रा बोले- कमलनाथ को कोरोना का 'क' भी नहीं पता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: राज्य में कोरोना के 17 नए केस, भोपाल में फिर 9 केस मिले; मिश्रा बोले- कमलनाथ को कोरोना का 'क' भी नहीं पता
Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में 17 नए केस मिले हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। गृहमंत्री मिश्रा ने कोविड-19 को काबू करने के लिए राज्य सरकार के फैसलों का बचाव करते हुए कमलनाथ पर हमला बोला है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को कोरोना का 'क' तो पता नहीं है। वे पहले भी ट्वीट कर रहे थे। अब भी कर रहे हैं। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है। प्रदेश में बुधवार को 17 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को 20 नए केस सामने आए थे।
दरअसल, राज्य सरकार ने 17 नवंबर को कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंध हटा लिए थे। अब केस बढ़ रहे हैं और ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ा है तो फिर से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि सरकार अगर 17 नवंबर को प्रतिबंध नहीं हटाती तो स्थिति नहीं बिगड़ती। इससे जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे कोरोना काल में घर में बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमलनाथ जी को कोई भी सवाल उठाने से पहले जरा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
17 नए केस मिले
डॉ. मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए केस राज्य में मिले हैं। इनमें भोपाल के 9, इंदौर के 5, जबलपुर के 2 और अशोकनगर का 1 केस है। कुल 12 व्यक्ति ठीक होकर घर लौटे हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 124 हैं और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 1 Dec 2021