{"_id":"5bd95868bdec2227656237f6","slug":"madhya-assembly-elections-2018-bjp-to-celebrate-kamal-deepawali-from-21st-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 'कमल दीपावली' मनाकर सत्ता की रौशनी फैलाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: 'कमल दीपावली' मनाकर सत्ता की रौशनी फैलाएगी भाजपा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Nov 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
BJP
मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज है। गांव की चौपाल हो या पॉश कॉलोनी हर जगह चुनावी चर्चा छाई हुई है। चुनावों का रंग इस बार त्योहारों पर भी चढ़ सकता है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने 'कमल दीपावली' मनाकर राज्य में शिवराज के राज का दीपक चौथी बार जलाने की योजना बनाई है।
21 नवंबर से चलेगा 'कमल दीपावली' अभियान
इस बार अगर घरों में कमल के आकर के दिए जलते दिख जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। दरअसल भाजपा 21 कमल दीपावली अभियान छेड़ने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके माध्यम से राज्य में चौथी बार सत्ता का उजाला करने की जिम्मेदारी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को दी गई है। कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कमल के आकर वाले दिए सौंपेंगे।
पार्टी ने तैयार कराए डेढ़ करोड़ कमल के आकार के दिए
दिवाली के बाद कमल दीपावली मनाने के लिए भाजपा ने कमल के आकार के डेढ़ करोड़ दिए तैयार करवाएं हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस पूरे मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी पर धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार राज्य के लोग शिवराज सरकार ने नाराज है और ऐसे में उनके कमल दीपावली मनाने का सवाल ही नहीं।
विज्ञापन
भाजपा राज्य में 21 नवंबर से कमल दीपावली का अभियान चलाएगी। यह कार्यक्रम मतदान से ठीक एक सप्ताह पहले शुरू किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के इस अभियान को ब्रह्मास्त्र माना जा रहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।