फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhay Pradesh: Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly can go ahead

Madhay Pradesh: पंचायत चुनावों का असर, मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बढ़ सकता है आगे

Fri, 08 Jul 2022 10:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Jul 2022 10:56 AM IST
सार

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के चलते मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आगे बढ़ सकता है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई है। बता दें पांच दिवसीय मानसून सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित होना है।

विज्ञापन
Madhay Pradesh: Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly can go ahead
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के चलते मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आगे बढ़ सकता है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई है। बता दें पांच दिवसीय मानसून सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित होना था, जिसे अब अगस्त में आयोजित करने की बात हो रही है। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मानसून सत्र को आगे बढ़ाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष की तरफ से सुझाव आया था। पक्ष और विपक्ष दोनों में इस पर सहमति बन गई है। मिश्रा ने कहा कि हम राज्यपाल को सहमति पत्र भेजेंगे। इसमें सत्र को अगस्त में बुलाने के लिए आग्रह करेंगे। बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा डिजिटल की तरफ आगे बढ़ रही है। मानसून सत्र के लिए 819 ऑनलाइन प्रश्न और 697 ऑफलाइन प्रश्न विधायकों ने पूछे है। सत्र के लिए कुल 1516 प्रश्न विधायकों ने सरकार से पूछे हैं। इसमें 765 तारांकित और 751 अतारांकित प्रश्न हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed