फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   m.p Agriculture Minister did catwalk on the ramp In a fashion show, Congress took a jibe said will continue to be a Vishwaguru

मध्यप्रदेश: फैशन शो में कृषि मंत्री ने किया रैंप पर कैटवॉक, कांग्रेस ने कसा तंज- विश्वगुरु बनकर रहेंगे

Wed, 13 Oct 2021 08:02 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मंत्री को ट्रोल करना शुरू किया। कांग्रेस ने भी तंज कसे। किसी ने कहा कि किसानों की समस्या पर भी ध्यान दे दीजिए मंत्री जी तो किसी ने इसकी तारीफ की।

विज्ञापन
m.p Agriculture Minister did catwalk on the ramp In a fashion show, Congress took a jibe said will continue to be a Vishwaguru
कृषि मंत्री कमल पटेल ने रैंप पर कैटवॉक किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर. मध्यप्रदेश में एक तरफ खाद की कमी की खबरें आ रही हैं तो दूसरी तरफ मंत्रियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इंदौर में पिछले दिनों हुए फैशन शो में कृषि मंत्री कमल पटेल का रैंप पर कैटवॉक करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उनको ट्रोल किया गया तो बुधवार को एक मंत्री ने किसान को डांट दिया।
विज्ञापन


गत दिनों मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंदौर का है जो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। इसमें मंत्री रैंप पर वॉक करते हुए विक्टरी चिह्न दिखा रहे हैं। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मंत्री को ट्रोल करना शुरू किया। कांग्रेस ने भी तंज कसे। किसी ने कहा कि किसानों की समस्या पर भी ध्यान दे दीजिए मंत्री जी तो किसी ने इसकी तारीफ की। कांग्रेस ने तंज कसा कि अब विश्वगुरु बनकर रहेंगे।
विज्ञापन


खाद की कमी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा 
दरअसल मप्र में आने वाले दिनों में उपचुनाव है और कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले बोल रही है। चुनावी सभाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सियासत तेज हो रही है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के मुरैना में खाद की किल्लत की खबरें सामने आई थी और किसानों की परेशानी पर कांग्रेस ने मप्र सरकार को घेरा था। मुरैना में खाद लेने गए किसान से पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप भी लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब के बीच मप्र के नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया का एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें वे किसानों को डांट रहे हैं। मंत्री के पास कुछ ग्रामीण खाद की समस्या बताने पहुंचे थे। उस समय मंत्री किसी से फोन पर बात कर रहे थे। जब ग्रामीण उनसे कुछ कहने लगे तो मंत्री ने झल्लाकर कहा कि चल हट, तू कौन है। क्या राष्ट्रपति है। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी मुरैना केंद्रीय कृषि मंत्री का क्षेत्र है। वहां किसान खाद के लिए घंटों लाइन में लगे हैं। पुलिस उन पर लट्ठ बरसा रही है। किसान पिट रहा है और आप कह रहे हैं कि खाद का कोई संकट नहीं है। क्या यह क्षेत्र मप्र में नहीं है या फिर लाइन में लगे हुए ये लोग किसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed