{"_id":"670e6402617d553659082c01","slug":"lover-couple-commits-suicide-in-maihar-wrote-in-suicide-note-now-we-will-understand-our-relationship-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lover Commits Suicide: मैहर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब समझ आएगा हमारा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lover Commits Suicide: मैहर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब समझ आएगा हमारा रिश्ता
Tue, 15 Oct 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:26 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को सोनवारी के पास नदी में एक युवक और युवती का शव मिला है। एक सुसाइड नोट भी मिला है, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
नदी में मिला युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जिस वक्त मैहर के सोनवारी के पास नदी में एक युवक और युवती का शव मिला है और एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरला नगर रोड पर सोनवारी में पहले युवती का शव मिला। उसके बाद सुसाइड नोट पढ़ने के बाद युवक के शव की भी तलाश की गई। वहीं, युवक का भी शव नदी में मिल गया। घटना के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है। बाइक के पास सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। मृतका का नाम संतुष्टि है, जो संग्राम कॉलोनी सतना की रहने वाली बताई जा रही है और युवक का नाम शिवम रैकवार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अब समझ आएगा हमारा रिश्ता
वहीं, युवक-युवती के शव के साथ ही घटना स्थल में एक मोटर साइकिल और सुसाइड नोट मिला है।सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला प्रेम-प्रसंग का माना जा रहा है। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि तीन साल से वह अपने रिश्ते के बारे में बता रही है। लेकिन परिवार वालों ने उसे नहीं समझा, लेकिन अब सबको समझ में आ जाएगा। वहीं, मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि सोनवारी के पास नदी में एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों सतना के निवासी हैं अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, हम उस पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
