फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love Jihad: In Bengaluru, Muslim youth impersonating a Hindu trapped a girl from Damoh, forced her to convert

Love Jihad: बैंगलुरू में हिंदू बनकर मुस्लिम युवक ने दमोह की युवती को फंसाया, इस्लाम कबूल करने का बनाया दवाब

Fri, 23 Jun 2023 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 07:00 PM IST
सार

दमोह की युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। बैंगलुरू में मुस्लिम युवक हिंदू बनकर मिला और प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए, ब्लैकमेल करते हुए उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। 

विज्ञापन
Love Jihad: In Bengaluru, Muslim youth impersonating a Hindu trapped a girl from Damoh, forced her to convert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह की युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। बैंगलुरू में मुस्लिम युवक हिंदू बनकर मिला और प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए, ब्लैकमेल करते हुए उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। जैसे-तैसे चंगुल से छूटी युवती ने दमोह में प्रकरण दर्ज करवाया है। मामले में प्रदेश के गृहमंत्री ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत एक साल पहले बैंगलुरू गई थी।  जहां उसने एक गारमेंट फैक्ट्री में कार्य शुरू कर दिया। कार्य के दौरान उसकी पहचान अपने एक सहकर्मी राजू नामक युवक से हुई और दोस्ती गहरी होते-होते दोनों के बीच प्रेम संबंध भी बन गए। युवक मंदिर भी जाता था और युवती के साथ पूजा करता था। इसी बीच युवती को जानकारी लगी  कि जिसे वह राजू समझ रही है वह दरअसल असम   का रहने वाला फारुक है, जिसने अपनी पहचान छुपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया है। युवक को अपनी पहचान उजागर होने की भनक लगी तो उसने युवती से मारपीट शुरू कर दी और इस्लाम कबूल करने दबाव बनाने लगा। जब युवती ने मना किया तो युवक उसके पर्सनल वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर दमोह पहुंची और महिला थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि दमोह की युवती के साथ बैंगलुरू में मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती वहां से भागकर दमोह महिला थाने पहुंची, जहां आरोपी फारुक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री बोले- कर्नाटक जाएगी दमोह पुलिस
दमोह की बेटी के साथ बैंगलुरू में हुए कथित लव जिहाद के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दमोह पुलिस कर्नाटक जाएगी। आरोपी उमर फारुक की गिरफ्तारी को लेकर दमोह पुलिस को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा से भी की अपील की है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक पुलिस को निर्देशित कराकर सहयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed