{"_id":"632b3de9aa91b3631136c66e","slug":"love-affair-woman-eloped-with-lover-leaving-husband-and-two-children-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: बेचारा पति दर-दर भटक रहा है...और बीवी दो बच्चे छोड़कर आशिक संग फरार हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: बेचारा पति दर-दर भटक रहा है...और बीवी दो बच्चे छोड़कर आशिक संग फरार हो गई
Wed, 21 Sep 2022 10:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक महिला अपने दो बच्चे छोड़कर आशिक संग फरार हो गई। बेचारा पति एक महीने से उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। फिलहाल, उसने अब एसपी से मिलकर पत्नी को खोजने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा कला गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। बीते एक महीने से पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। बुधवार को पति राजेश जैन दमोह एसपी डीआर तेनिवार से मिलने पहुंचा और पत्नी को खोजने का निवेदन किया। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया, उसने महिला से साल 2010 में रायपुर जाकर शादी की थी। क्योंकि उसकी शादी जैन समाज में नहीं हो रही थी। इसलिए उसने यादव समाज की लड़की से शादी की थी और 12 साल से वह अपने गांव में साथ रह रहे थे। उससे दो बच्चे भी हैं, जिसमें 10 साल का बेटा और सात साल की बेटी है।
विज्ञापन
बीते महीने 18 अगस्त को उसकी पत्नी मंदिर जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं आई। खोजबीन के बाद जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा तो उसमें किसी मयंक जैन नाम के लड़के से उसकी चैटिंग मिली है। एक मैसेज भी था, जिसमें मयंक ने उसकी पत्नी को बुलाया था और उसके बाद से वह भाग गई।
विज्ञापन
पति ने बताया, उसकी पत्नी ने एक दूसरी महिला की फोटो इंस्टाग्राम पर लगाकर मयंक जैन से दोस्ती की थी और खुद को अविवाहित बताया था। आरोपी मयंक जैन उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है। इधर, उसके बच्चे अपनी मां के लिए परेशान हो रहे हैं। एसपी ने राजेश का आवेदन लेकर साइबर सेल को दिया है, जिससे महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस हो सके और उसे खोजकर पति को सौंपा जा सके।
